Connect with us

गोरखपुर

प्रेम प्रसंग के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव**

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के कटसहरा राजस्व गांव चांदपार निवासी उजाला (20) पुत्री राजकुमार प्रजापति ने बुधवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जंगले के रास्ते अंदर देखने पर युवती का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक पुलिस टीम और उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, युवती का अपने चाचा के पुत्र अमित कुमार प्रजापति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि दो-तीन माह पहले मामला थाने तक भी पहुंचा था। उस समय युवक के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी थी और समझा-बुझाकर दोनों को वापस भेज दिया गया था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बाद में दोनों ने बुदहट स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी कर ली थी। फिलहाल अमित कुमार गोरखपुर में मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page