Connect with us

पूर्वांचल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लखनऊ में महिला मार्च निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के साथ जुटेंगी फिल्मी हस्तिया

Published

on

लखनऊ| कांग्रेस 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में महिला मार्च का आयोजन करेगी। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ उनकी पार्टी के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि देश में नारी को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। 8 मार्च को दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। इस मार्च में महिला डॉक्टर, शिक्षिका, खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa