Connect with us

वाराणसी

Varanasi : काल भैरव मंदिर में पंडित ने उतारी गृहमंत्री की नजर, मुख्यमंत्री ने मुस्कुरा कर रोका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया और दोनों सीधे काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन के दौरान एक पंडित ने दंड से अमित शाह की नजर उतारी। इस पर मुख्यमंत्री योगी हल्की मुस्कान के साथ पंडित को इशारे से रोकते नजर आए। यह दृश्य भक्तों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इसके पश्चात सभी नेता ताज होटल पहुंचे, जहां मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित होनी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

Advertisement

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। वहीं सोमवार रात्रि को ताज होटल में मेजबान मुख्यमंत्री योगी ने अमित शाह सहित सभी मेहमान मुख्यमंत्रियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जिसमें गृह मंत्री ने सभी के साथ अहम चर्चा की।


मंगलवार को अमित शाह काशी में ही रहेंगे और मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व रुद्राभिषेक करेंगे। इसके अलावा मंगलवार को ही होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता गृहमंत्री खुद करेंगे। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री व 120 से अधिक अधिकारी भाग लेंगे।

गृह मंत्री सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री का यह दौरा काशी के राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page