Connect with us

दुनिया

जुगाड़ के जरिए बच्चों ने बना दी गजब की वाशिंग मशीन,

Published

on

Loading...
Loading...

सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चों के एक जुगाड़ का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें बच्चों ने कमाल की वाशिंग मशीव बना दी है । इसमें कम खर्च में आसानी से कपड़े साफ हो सकते हैं|बच्चों ने कबाड़ साइकिल से बना दी गजब की वाशिंग मशीन

इस मशीन से शरीर का फैट और कपड़ों का मैल आसानी से चला जाएगा

बच्चे ने पैडल मारकर गंदे से कपड़े को चमकदार बना दिया |

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फोटो वायरल होता रहता है, खासकर जुगाड़ वाले फोटो लोगों को काफी पसंद आते हैं । दरअसल जुगाड़ किसी भी काम को सरल और कम समय में करने की तकनीक है और ऐसे जुगाड़ हमारे देश में काफी लोकप्रिय है अब एक ऐसा ही जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

हाल के दिनों में बच्चों के एक जुगाड़ का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बच्चों ने दिमाग का इस्तेमाल कर देसी वॉशिंग मशीन बना ली, जिसमें ना ही बिजली खर्च होगी ना ही कपड़े धोने में ज्यादा समय लगेगा ।

Advertisement

वायरल हो रहे फोटो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने एक कबाड़ में पड़ी हुई साइकिल का इस्तेमाल कर उसे वॉशिंग मशीन बना दिया । इस मशीन को चलाने के लिए कपड़ों में डिटर्जेंट डालकर कुछ मिनट तक पैडलिंग की और फिर कपड़े वापस जब निकाले तो वह बिल्कुल साफ-सुथरा निकले ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देसी वॉशिंग मशीन छात्र ने अपने स्कूल के एक प्रोजेक्ट के तहत तैयार की, यह मशीन कपड़े धोने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है । ऐसा इसलिए क्योंकि ये मशीन आपके कपड़ों को साफ तभी करेगी जब कोई साइकिल पर बैठकर पैडल मारेगा । ऐसे में कपड़ों से मैल और शरीर से फैट जल्दी ही गायब हो जाएगा । इसे कहते हैं एक पंथ दो काज ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page