Connect with us

पूर्वांचल

प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष ने मंत्री के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन कर नौका विहार का लिया आनंद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी VIP के संस्थापक और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने गुरुवार को पडाव स्थित सुजाबाद मैदान में आरक्षण जनचेतना रैली सफल होने के बाद अपने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में मत्था टेका।

कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी के काशी विश्वनाथ मंदिर और नौका विहार दर्शन के दौरान वाराणसी के जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी और प्रदेश सचिव ओपी कश्यप साथ रहे। मंत्री मुकेश साहनी ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर का दर्शन करने के बाद नदेसर स्थित एकपंच सितारा होटल में विशेष तौर पर पार्टी विस्तार को लेकर वाराणसी जिले के मुख्य पदाधिकारियों से बात चीत किए। शाम में मंत्री मुकेश साहनी ने अपने वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी और प्रदेश सचिव ओपी कश्यप के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नौका बिहार का लुफ्त लिए। इसी के साथ नौका में सवार वीआईपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में पार्टी का नारा भी लगाया।

Loading...

मुख्य रूप से शामिल थे। प्रदेश सचिव ओपी कश्यप, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, अंकुर सिंह, सहादुर साहनी, कन्हैया झा,कमल साहनी,सुजीत साहनी,सुरेंद्र साहनी,रवि साहनी,अज्जू कश्यप,दीपक आर्य के अलावा आदि वीआईपी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page