Connect with us

Uncategorized

हंडिया पी जी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर उद्घाटित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। राष्ट्रीय सेवा योजना, हंडिया पी जी कॉलेज, हंडिया, प्रयागराज में सात दिवसीय विशेष शिविर (दिनांक 09/03/2022 से 15/03/2022 तक) का उद्घाटन महाविद्यालय के मल्टीपरपज हाल में प्राचार्य डॉक्टर रणविजय सिंह ने किया। विशेष शिविर के उत्घाटन पर बोलते हुए प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास में सहायक है। उन्होंने बताया कि छात्र सामाजिक सहयोग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ें। विशेष अतिथि डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि एनएसएस का ध्येय वाक्य है मै नहीं बल्कि आप। इस ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए छात्रों को दूसरों की मदद करनी चाहिए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्रो डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर सोमेश सिंह, डॉक्टर शिवानंद सिंह, डॉक्टर अजय पांडेय, डॉक्टर रतंजय सिंह, डॉक्टर रमेश कुमार, डॉक्टर ज्योत्सना सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार ने किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page