गोरखपुर
बसंतपुर में गणेश उत्सव की धूम, जागरण में झूमे श्रद्धालु
भव्य जागरण के बाद महाभंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
गोरखपुर। बसंतपुर स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित श्री श्री गणेश उत्सव भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। गणेशोत्सव के दौरान शाम को भव्य जागरण और महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भक्ति गीतों से गूंजा पंडाल
‘मां भगवती जागरण ग्रुप’ की ओर से आयोजित जागरण में सुजीत सैनी, सनी दुबे और राज पांडे ने गणेश वंदना, देवी गीत और भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा।

महाभंडारे में उमड़ी भीड़
जागरण के बाद मंदिर परिसर के पास विशाल महाभंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं के सहयोग से हुए कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व महापौर सत्या पांडेय, भाजपा महानगर महामंत्री समरेंदु कुमार सिंह, राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार और कान्हा सेवा संस्थान के प्रबंधन से जुड़े अनुपम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मनीष सिंह, अंकित चौधरी, राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, संदीप यादव, सत्यम सिंह, सत्यजीत सिंह, आशीष वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की।
