Connect with us

अपराध

कार-बाइक की भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को रात लगभग पौने आठ बजे कार एवं बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल भेजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात की पुलिस चौकी करनपुर अन्तर्गत करनपुर पहाड़ी के पास शुक्रवार की रात वैगनार कार व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई, जिस पर उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी करनपुर द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल सवार विकास उपाध्याय पुत्र रामनिवास उपाध्याय निवासी सीधी मध्य प्रदेश एन धर्मराज दूबे पुत्र सुधाकर दूबे निवासी मड़वा धनावल थाना हलिया को इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय सदर भिजवाया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कार यूपी 63 AA 8616 को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page