Connect with us

पूर्वांचल

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 146 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप जलाकर श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शनिवार नयीसडक स्थित गीता मंदिर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 146 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर पटेल के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि,तथा दीप जलाकर दीपाजंली अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में लोगों ने सरदार पटेल के देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा सरदार साहब के देन भारत के सभी राज्यों को एक सूत्र में पिरो कर भारत को सही मायने में एक राष्ट्र के रूप में धरातल पर उतारा सरदार साहब के उन्हीं विचारों में माननीय मोदीजी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे बढने का काम करते हुए देश को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में लाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, व संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा,  ने किया ।,धन्यवाद ओमप्रकाश यादव ने किया*।कार्यक्रम के मुख्यातिथि पार्षद शैलेन्द्र श्रीवास्तव मुन्ना,विशिष्ट अतिथि पार्षद मदन दूबे पार्षद सुशील गुप्ता थे।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा धीरेन्द्र शर्मा,मंगलेश जायसवाल,मनीष चौरसिया, रत्नेश गुप्ता,साकेत चौरसिया,सत्यनारायण जायसवाल, प्रवीण ओझा,बृजेश पटेल,धरमचंद, प्रकाश, आदि लोग उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page