Connect with us

पूर्वांचल

पुलिसकर्मियों को एसपी की चेतावनी, लंबे बाल रखने पर होगी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। यूपी में कानून व्यवस्था संभालने के लिए कई जिलों के पुलिस कप्तानों का हाल ही में तबादला किया गया था। जिसके बाद आजमगढ़ जिले की कमान आईपीएस अनुराग आर्य ने संभाली थी। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में अपनी पहली परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मी को हितायद दी कि अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें। इस दौरान लंबे बाल रखने वाले पांच आरक्षियों को एसपी की ओर से चेतावनी भी दी गयी।

पांच सिपाहियों को मिली वार्निंग:

Loading...

बता दें कि एसपी अनुराग आर्य ने जिले में पद संभालते ही कार्रवाई का दौर शुरू कर दिया था। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को भी पुलिस लाइन में परेड बुलाई। इस परेड के दौरान उन्होंने देखा कि कई पुलिसकर्मी लम्बे बाल रखें हैं, जोकि अनुशासन के अगेंस्ट है, जिसके चलते एसपी ने पांच ऐसे सिपाहियों को चेतावनी भी दी, जिनके बाल लम्बे थे। उन्होंने कहा कि अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें।

परेड के बाद एसपी ने आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, डायल-112, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मेस में भोजन बनाने वाले लोग स्वयं साफ सफाई रखें और मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन तैयार हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page