Connect with us

बलिया

चोरी की गाय बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

Published

on

Loading...
Loading...

बांसडीहरोड पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबिश; बरामद गाय मालिक को सौंपी गई

चेकिंग के दौरान मिली सफलता

बलिया। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की गाय बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

23 जुलाई को हुई थी गाय चोरी

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को थाना क्षेत्र के दिउली गांव से एक गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान सोमवार को बांसडीहरोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की गाय बेचने की फिराक में हैं।

एक आरोपी दबोचा, दूसरा भाग निकला

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान रूस्तम अहमद (35) निवासी कसाब टोला काजीपुरा, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नवाजीश (30) मौके से फरार हो गया।

Advertisement

मालिक को सौंपी गई गाय

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गाय बरामद कर उसकी पहचान कराने के बाद वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page