Connect with us

बलिया

फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, गिरफ्तारी को पुलिस की टीम गठित

Published

on

Loading...
Loading...

शैक्षिक अभिलेख सत्यापन में दस्तावेज मिले फर्जी, सेवा समाप्ति के बाद दर्ज हुई एफआईआर

सत्यापन में सामने आया मामला

बलिया। फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में नवानगर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलसड़ी में तैनात सहायक अध्यापक शिवनाथ यादव के खिलाफ नगरा थाने में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

अभिलेखों की जांच में मिले फर्जी प्रमाणपत्र

शिक्षा विभाग द्वारा कराए गए शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के दौरान शिक्षक द्वारा नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए। विभागीय जांच में दस्तावेजों के कथित रूप से फर्जी होने की पुष्टि होने पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने 28 अप्रैल को संबंधित शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी थीं।

बीईओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर नगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

Advertisement

संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page