Connect with us

भदोही

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

अभिनव त्यागी बोले- शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए

जनसुनवाई में सुनीं लोगों की शिकायतें

ज्ञानपुर (भदोही)। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

फोन पर दिए आवश्यक निर्देश

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपे। मामलों का संज्ञान लेते हुए एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

लापरवाही पर जताई सख्ती

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल अभिलेखों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर भी दिखाई दे, जिससे पीड़ित पूरी तरह संतुष्ट हो सके।

Advertisement

पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार के निर्देश

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page