Connect with us

मिर्ज़ापुर

महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो की बस से टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिहार से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर प्रयागराज से आ रही रोडवेज बस से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से वाहन मालिक उदय कांत मिश्रा और चालक मंजूर आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी तीन घायलों राजेंद्र मिश्र, मंतेश्वर मिश्र और नाथपुर रूपावली पूर्णिया के निवासी की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी विजयपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. पुनीत ग्रवाल ने प्राथमिक इलाज किया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोमेन बर्मा, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव और थाना प्रभारी अमित प्रजापति दल-बल के साथ पहुंचे। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को गैपुरा चौकी में खड़ा कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page