Connect with us

मऊ

मऊ में अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रेलर जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना में अवैध खनन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अगर कहीं अवैध खनन पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान दो ट्रेलरों में लाल बालू लाया जा रहा था।

Loading...

पुलिस ने जब इन्हें रोका और जांच की, तो चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रेलरों में लदे बालू को जब्त कर लिया। कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि उपनिरीक्षक पंकज कुमार व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की और ट्रेलरों को कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page