Connect with us

नगर परिक्रमा

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सवालों के जवाब देने पर बच्चे हुए पुरस्कृत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, लखनऊ व क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, वाराणसी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर 01 से 05 दिसंबर, 2021 तक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया, वाराणसी में किया गया है। इस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की समृद्ध, सभ्यता संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और आजादी की लड़ाई में शामिल रहे हो योद्धाओं के साथ-साथ देश के अंदर सामाजिक जागृति और भारतीय राष्ट्रवाद जगाने वाले को भी जगह दी गई है। प्रदर्शनी में उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी प्रमुखता से याद किया गया है जिनके बारे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसमें झलकारी बाई, वीरपण्डिया कट्टबोमन, वीर सुरेंद्र साय, सोहन सिंह भाकना, महावीर सिंह राठौर, सरला देवी सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन गीत, संगीत, नृत्य, जादू सहित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम श्री नीलमणि, नेहरू युवा केन्द्र के  जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता, काशी विद्यापीठ के प्राध्यापक डा. मनोहर लाल सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, लखनऊ के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार वर्मा, पत्र सूचना कार्यालय वाराणसी के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. लाल जी, जय सिंह, गौरव त्रिपाठी और तारिक अजीज ने पुरस्कृत किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page