Connect with us

नगर परिक्रमा

ठंड को देखते हुए स्वर्गीय मिथिलेश देवी की स्मृति में सुबह बनारस क्लब के पदाधिकारियों ने वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी 23 नवम्बर, ठंड रूपी मानसून ने काफी अर्से के बाद इस बार अपने समय से पूरे देश में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिन के मुकाबले रात में ठंड को पूरी तरह से महसूस किया जा सकता है। गरीब बेसहारा लाचारों की वक्ति मांग को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ० अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर के नेतृत्व में स्वर्गीय मिथिलेश देवी के स्मृति में नीचीबाग स्थित संकट दहन हनुमान जी के मंदिर के पास जरूरतमंद असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। और आशा व्यक्त किया गया कि सभी समाजसेवी संस्था हर साल की भांति इस बार भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। साथ ही साथ संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल द्वारा नगर निगम प्रशासन से मांग किया गया कि वह मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार पड़ने वाले कड़ाके की सर्दी के मौसम को देखते हुए वह जगह-जगह व्यापक स्तर पर रैन बसेरा के साथ अलाव जलाने की व्यवस्था पूर्णतया तैयारी के साथ करने के लिए कटिबद्ध रहे। जिससे गली कूचे सड़क पर रात व्यतीत करने वाले असहाय लोगों को ठंड से राहत मिले।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर,उपाध्यक्ष अनिल केसरी, उमेश जायसवाल शामिल थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page