Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजगढ़ ब्लॉक आवास प्लस सर्वे में नंबर वन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लॉक ने आवास प्लस सर्वे के तहत सेल्फ सर्वे में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। मड़िहान, मिर्जापुर में सरकार की योजना के अनुसार, 2024-2025 सत्र के लिए सभी विकास खंडों में आवास प्लस सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में, राजगढ़ ब्लॉक ने 1007 टोटल सर्वे पूरे कर जिले के अन्य विकास खंडों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि का श्रेय विकास खंड अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा को दिया जा रहा है, जिनके अथक प्रयासों ने ब्लॉक को जिले में सबसे आगे लाकर खड़ा किया है। उनकी टीम ने ऐप के नामितों के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लॉक को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading...

आवास प्लस एप्लिकेशन के जरिए सर्वे किया जाता है जिसमें परिवार के मुखिया के मकान और उसकी स्थिति का आकलन किया जाता है। मकान के कच्चा-पक्का होने, छत के प्रकार, कमरों की संख्या, शौचालय की उपलब्धता, घरेलू आय के स्त्रोत, केसीसी, वाहन, खेती उपकरण, और परिवार में सरकारी नौकरी जैसी जानकारियां जुटाई जाती हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page