Connect with us

मिर्ज़ापुर

आईपीएस ट्रायल रन का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अमृत योजना के अंतर्गत शुक्लहा एवं बथुआ वार्ड के सुरेकापुरम में इंटरमीडिएट सीवेज पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के ट्रायल रन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इस पंपिंग स्टेशन के माध्यम से नगर से निकलने वाले सीवेज को आईपीएस तक पहुंचाकर फिल्टर किया जाएगा, जिससे गंगा नदी में गिरने वाले नालों को बंद किया जा सकेगा और मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी प्रमुख नालों को इस आईपीएस से जोड़ा गया है, जिससे गंगा नदी में जाने वाले सीवेज को रोककर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश के कई बड़े नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने का कार्य तेजी से किया गया है, ताकि गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जा सके।

Loading...

इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, विजय शंकर प्रजापति, इंद्रजीत सिंह पटेल, संदीप तिवारी, हुकुम मौर्या, सभासद पति कमलेश मौर्या, सभासद शिवम कुमार, नगर पूर्वी अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, एसटीपी प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर दयाल, विद्या सागर मिश्रा, जोनल इंचार्ज मुन्ना सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page