Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिशन शक्ति : मीरजापुर में महिला स्वावलंबन के लिए विशेष पहल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर, “उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस-2025” के अवसर पर, शुक्रवार को मीरजापुर के राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर और महिला उप-निरीक्षक रीता यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने “मिशन शक्ति” अभियान के फेज 5.0 के अंतर्गत एक स्टाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, महिला ई-हाट योजना आदि शामिल रहीं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में जानकारी दी गई।

Loading...

इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इन हेल्पलाइन सेवाओं में 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल थे।

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए एक सार्थक प्रयास था, जहां बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति न केवल जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page