Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया नेताजी की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के नगर के लाइस स्कूल के सामने आशीर्वाद मैरिज लॉन में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वह हम सभी के असली हीरो हैं। उनके बलिदान और योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।”

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रूपेश यादव, सभासद सतीश उपाध्याय, हर्षित खत्री, सूरज निषाद, ओम प्रकाश मौर्य, कृष्ण कुमार सिंह, सुमन बिद, दीपा उमर, आशुतोष त्रिपाठी, अश्विनी गुप्ता, निलाश दुबे, शिव शंकर जायसवाल, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page