Connect with us

मिर्ज़ापुर

सक्तेशगढ़ में गोलगप्पे के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। सक्तेशगढ़ में एक दुकानदार के साथ बदमाशों ने फुलकी के पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट की। यह घटना मड़िहान के सक्तेशगढ़ क्षेत्र के लालपुर कोठिलवा गांव में हुई। झांसी जनपद के दिनेश कुमार के बेटे अमित कुमार, जो फुलकी (गोलगप्पे) बेचते हैं, ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे कुछ बदमाश उनकी दुकान पर गोलगप्पे खाने आए।

Loading...

खाने के बाद जब अमित ने उनसे चाय के पैसे मांगे, तो आरोपी अचानक उग्र हो गए और उन पर लाठी, डंडे और हाथ से हमला कर दिया। दुकानदार अमित ने पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्दी पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page