Connect with us

पूर्वांचल

दोनों डोज लगवाने वाले ही खरीद सकेंगे ठेकों से शराब

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता देख शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा लिए है। इस बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिला आबकारी विभाग का एक आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading...

आदेश में जिला आबकारी ​अधिकारी ने लिखा है कि जिले में कोरोना महामारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें तय किया गया है कि देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों से सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को शराब बेची जा सकेगी, जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवाए हैं।उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले में 55 देशी व 19 विदेशी मदिरा की दुकानें हैं। जिला आबकारी अधिकारी का यह आदेश शराब ठेकेदारों व शराब का सेवन करने वालों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page