Connect with us

बड़ी खबरें

गुरुनानक जयंती पर बैंक खुले हैं या बंद, देखिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

नवंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई हैं। नवंबर महीने में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है, वहीं बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें तो महीने के बाकी बचे दिनों में भी बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। 19 नवंबर, शुक्रवार को भी गुरुनानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 19 नवंबर से 30 नवबंर तक बैंक 6दिन बंद रहेंगे। छुट्टियों की पूरी लिस्ट नीचे देखें।

Loading...

आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है। हर महीन की छुट्टियों की लिस्ट आऱबीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। हालांकि ये छुट्टी देशभर के बैंकों पर लागू नहीं होती। छुट्टियां शहरों और राज्यों के आधार पर होती है। 19 नवंबर को भी बैंकों की छुट्टी है। गुरुनानक जयंती को कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 19 नवंबर, शुक्रवाक को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस मौके पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची क अलावा शिमला और श्रीनगर के सभी बैंक बंद रहेंगे। यानी इन शहरों में गुरुनानक जयंती के कारण शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी होगी। इसके अलावा 21 नवंबर को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 नवंबर को शिलांग के बैंकों में सेंग कुट्सनेम के चलते छुट्टी रहेगी। 27 नवंबर को महीने के चौथे शनिवार क कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 28 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टी के दौरान लोगों को चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट जैसे कामों में दिक्कत हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page