Connect with us

मिर्ज़ापुर

धान खरीद केंद्रों पर ही होगी गेहूं खरीद: अपर जिलाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, कोऑपरेटिव विपिन कुमार सिंह, राम जी कुशवाहा (आरएम पीसीएफ), रामकेश सरोज (डीएस पीसीयू), और विजय सिंह (डीएस यूपीएसएस) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण उन्हीं केंद्रों पर किया जाए, जहां वर्तमान में धान की खरीद हो रही है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Loading...

अपर जिलाधिकारी ने पीसीएफ और पीसीयू द्वारा पंजीकरण में कमी पर कड़ी नाराजगी जताई और सख्त निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों के भीतर सभी किसानों से वार्ता कर अधिकतम पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 01 मार्च 2025 से गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि किसानों की सहभागिता और पंजीकरण प्रक्रिया की सफलता के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस दिशा में प्रयास सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page