Connect with us

मिर्ज़ापुर

ब्राह्मण एकता मंच ने सहयोग का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान के ददरा स्थित एक मैरिज हाल में ब्राह्मण एकता मंच का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब बेटियों की शादी, शिक्षा और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के इलाज में सहयोग देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से यह अपील की गई कि ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार का डटकर मुकाबला करें, ताकि समाज में फैली गंदगी को दूर किया जा सके और एक मजबूत समाज का निर्माण हो सके।

सभा की अध्यक्षता श्रीकांत तिवारी ने की, जिन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने ब्राह्मणों के इतिहास पर विस्तार से बात की और कहा कि ब्राह्मणों की तपस्या पर समाज की नींव टिकी हुई है। यदि ब्राह्मण विचलित हो गया तो समाज में उथल-पुथल मच सकती है।

Loading...

मंच से यह भी कहा गया कि ब्राह्मणों को एकजुट होकर किसी भी प्रकार के अत्याचार का सामना करना चाहिए और गरीब ब्राह्मण परिवारों की बेटियों की शादी, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का इलाज, और शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें राधेश्याम द्विवेदी, श्रीकांत तिवारी, अनिल कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार दूबे, अभय मिश्रा, संजय मिश्रा, एडवोकेट कमलेश पाठक, उषा लता पाण्डेय, शंभू नाथ पाण्डेय, राधेश्याम पांडे, प्रमोद पाण्डेय, डॉ विवेक पाण्डेय, सुजीत दूबे, सौरभ दूबे, विवेक पाण्डेय आदि शामिल थे। सभा का संचालन संतोष तिवारी ने किया

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page