Connect with us

मिर्ज़ापुर

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मीरजापुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर : प्रयागराज महाकुंभ-2025 के सकुशल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीरजापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला तथा क्षेत्राधिकारी एलआईयू अंजय सिंह के नेतृत्व में यह अभियान विन्ध्याचल क्षेत्र में संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान बीडीएस/एस टीम ने मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम, गंगा घाटों और धाम परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल और वहां बने रैन बसेरों में भी सुरक्षा जांच की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरते हैं।

मीरजापुर पुलिस ने बताया कि महाकुंभ और मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण, सुगम यातायात और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष विन्ध्याचल अमित कुमार, विन्ध्यधाम प्रभारी राजेश मिश्रा, पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि महाकुंभ का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page