वाराणसी
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में लापरवाही: मरीजों को दी जा रही एक्सपायरी दवा
वाराणसी । उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के दवा वितरण केंद्र से मरीजों को 10 महीने पुरानी एक्सपायरी दवाइयां दी जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है।
सोमवार को चोलापुर निवासी प्रेम प्रकाश सिंह अस्पताल के डॉ. मनीष यादव को अपनी समस्या दिखाने पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने और तीन दवाएं खाने की सलाह दी। दवा काउंटर से उन्हें दो दवाएं दी गईं, जबकि एक दवा बाहर से खरीदने के लिए कहा गया।
अल्ट्रासाउंड कराने के बाद प्रेम प्रकाश सिंह घर पहुंचे और दी गई दवाइयों का सेवन किया। कुछ देर बाद उन्हें दवा का रिएक्शन महसूस हुआ। जब उन्होंने ध्यान से दवा की पैकिंग देखी, तो पता चला कि दवा अप्रैल 2024 में ही एक्सपायर हो चुकी थी। यह देखकर वह सन्न रह गए।

इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्सपायरी दवाओं का वितरण न केवल लापरवाही का परिचायक है, बल्कि यह मरीजों की जान को सीधा खतरा पहुंचा सकता है।
प्रेम प्रकाश सिंह ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सुधारों के दावों के बीच इस तरह की घटनाएं व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं। एक्सपायरी दवाइयों का वितरण न केवल मरीजों के साथ अन्याय है ।
