Connect with us

गाजीपुर

साहित्य चेतना समाज ने साहित्यकारों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक रविवार को संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी के सहकारी कॉलोनी, आमघाट स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संस्था के मीरजापुर इकाई के प्रभारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार आनंद अमित तथा संस्था की संयोजक, युवा कवयित्री और लेखिका सृष्टि राज को प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘साहित्य मंडल, नाथद्वारा, राजस्थान’ द्वारा सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशेष समारोह में इन साहित्यकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आनंद अमित को साहित्य में विशेष योगदान के लिए ‘साहित्य सुधाकर’ की मानद उपाधि तथा डाॅ. आर.के. रमन स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। आनंद अमित, जो बीएसएनएल मीरजापुर में अवर दूरसंचार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं।

वहीं, सृष्टि राज को उनकी पुस्तक ‘दर्पण में बचपन’ के लिए गीता देवी काबरा स्मृति बाल श्री सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की और दोनों साहित्यकारों को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में उपस्थित साहित्यकार और सदस्य
बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश अग्रवाल, शशिकांत राय, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, डॉ. रविनंदन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, राजीव मिश्र, संजीव गुप्त और हर्षित श्रीवास्तव सहित अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने साहित्य के क्षेत्र में उभरते और स्थापित साहित्यकारों के योगदान को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page