वाराणसी
तवे से वार कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के लक्सा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीकुंड इलाके में रविवार देर रात एक युवक ने एक व्यक्ति की तवे से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।बताया जा रहा है कि मृतक राहुल सेठ (32) जो मूल रूप से दारानगर का रहने वाला था अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रजानी रवि योगेश, जो गुजरात के जामनगर का निवासी है ने बीच-बचाव की कोशिश की।
इस पर दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ देर बाद रजानी रवि अपने कमरे में चला गया, लेकिन राहुल का अपनी पत्नी से झगड़ा जारी रहा।कुछ समय बाद रजानी रवि अपने कमरे से बाहर आया और गुस्से में तवे से राहुल पर हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं। परिजन और पड़ोसी उसे मंडलीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक राहुल सेठ (32) जो मूल रूप से दारानगर का रहने वाला था अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद कर रहा था।
इसी दौरान पड़ोसी रजानी रवि योगेश, जो गुजरात के जामनगर का निवासी है, ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ देर बाद रजानी रवि अपने कमरे में चला गया लेकिन राहुल का अपनी पत्नी से झगड़ा जारी रहा। कुछ समय बाद रजानी रवि अपने कमरे से बाहर आया और गुस्से में तवे से राहुल पर हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं।
परिजन और पड़ोसी उसे मंडलीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी रजानी रवि को मौके से हिरासत में ले लिया है और मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
