Connect with us

वाराणसी

सोता रहा परिवार, घर खंगाल गये चोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर गांव (मटका का पूरा) में शनिवार रात चोरों ने रिटायर्ड लेखपाल केशव लाल श्रीवास्तव उर्फ अर्जुन श्रीवास्तव के घर में सेंध लगाकर 10 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, केशव लाल अपने बच्चों के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सबसे पहले दरवाजों की सिटकनियां बाहर से बंद कर दीं। इसके बाद जिस कमरे में आलमारी थी, वहां पहुंचकर आलमारी का लॉकर तोड़कर 4.30 लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण (दो चेन और छह अंगूठियां) चुरा ले गए।

रात करीब 3 बजे बच्चों ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने अपनी मां को आवाज दी, जिसका दरवाजा संयोगवश बाहर से बंद नहीं था। मां ने आकर बच्चों के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद जब परिवार ने बिखरे सामानों को देखा तो उनके होश उड़ गए।

परिवार ने अन्य सदस्यों को जगाया और चोरी की जानकारी दी। रात्रि में ही पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। सुबह केशव लाल ने चोलापुर थाने में लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों में चोरी की घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page