वाराणसी
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Loading...
Loading...
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से जारी है। शनिवार को यह अभियान डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना के नेतृत्व में पांडेपुर चौराहे पर चलाया गया।

इस दौरान एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी विदुष सक्सेना और लालपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत सड़क और चौराहे के आसपास के अतिक्रमण को हटाया गया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
Loading...

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो गई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की और कानून का पालन करने का अनुरोध किया।
Continue Reading
