Connect with us

वाराणसी

कैलिफोर्निया की आग में भारतीय इंजीनियर आयुष का घर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

हाथ में फ्रैक्चर, कंपनी से मदद की गुहार

वाराणसी के आलोक श्रीवास्तव का बेटा आयुष, जुलाई में जॉब के लिए कैलिफोर्निया गया था। नवंबर में छुट्टी पर वाराणसी आया और 1 जनवरी को वापस जाने वाली फ्लाइट के टेक्निकल इश्यू के कारण उसे चार दिन अमृतसर में बिताने पड़े। 7 जनवरी को वह कैलिफोर्निया पहुंचा और 9 जनवरी को ऑफिस जॉइन किया।

ऑफिस जॉइन करने के दिन ही वहां आग लग गई, जिसमें आयुष का घर जलकर खाक हो गया। उसे तुरंत सैन फ्रांसिस्को शिफ्ट किया गया।

Advertisement

इस दौरान वह गिर गया और उसके एक हाथ की कलाई और तीन उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया। ऑपरेशन के लिए 56 हजार रुपए का खर्च आया जो उसके पिता ने वाराणसी से भेजा। आयुष के माता-पिता का कहना है कि उनकी बस यही इच्छा है कि उनका बेटा सुरक्षित रहे।

मां ने कहा कि वह दो दिन बिना प्लास्टर के तकलीफ में रहा। कंपनी उसे अभी होटल में रखे हुए है, लेकिन जल्द ही बंकर जैसी जगहों पर शिफ्ट करने की बात कही जा रही है। पिता आलोक श्रीवास्तव ने कंपनी से अपील की है कि अगर वे आयुष को पर्याप्त मदद नहीं दे सकते तो उसे वापस भारत भेज दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page