Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान तहसील में अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे जबकि शपथ दिलाने की जिम्मेदारी न्यायाधीश प्रीति, ग्राम न्यायालय मड़िहान ने निभाई।

समारोह में जिला अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, महामंत्री संजीव कुमार चौधरी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगासागर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुद्धू प्रसाद ने किया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथअध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामंत्री सुरेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सूचना मंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री श्याम नारायण गुप्ता, संयुक्त मंत्री अजय कुमार भारती और कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल ने अधिवक्ताओं के लिए पुस्तकालय निर्माण हेतु 51,000 रुपये नकद अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ता भवन का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा।

साथ ही उन्होंने न्यायालय के सुचारू संचालन और वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया।समारोह में उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता रामधनी धनी सिंह, शिव प्रसाद सिंह, पप्पू लाल सिंह, ओमकार नाथ सिंह, राम केश सिंह, अरविंद कुमार दुबे, ओमप्रकाश दुबे, कमलेश पाठक, राकेश पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

न्यायिक प्रणाली के सुधार पर जोरकार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने न्यायालय की प्रक्रिया को तेजी से संचालित करने और वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page