Connect with us

मिर्ज़ापुर

“वन फैमिली वन आईडी” योजना बनेगी गरीबी उन्मूलन का आधार

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान में जीरो पावर्टी योजना पर समीक्षा बैठक संपन्न

मड़िहान (मिर्जापुर)। जिले के मड़िहान विकास खंड के पटेहरा कला में विकास खंड अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में जीरो पावर्टी योजना को लेकर ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विकास खंड अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सर्वाधिक कमजोर वर्गों को जल्द से जल्द चिन्हित कर ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाए। चिन्हित परिवारों को राशन कार्ड, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, चिकित्सा सुविधाएं, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास, श्रम योजना, महिला व बाल कल्याण जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।विकास खंड अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 78वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश को जीरो पावर्टी राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने “अंत्योदय से सर्वोदय” की नीति के तहत समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।वन फैमिली वन आईडी योजना बनेगी आधारजीरो पावर्टी योजना के तहत “वन फैमिली वन आईडी” योजना लागू की जाएगी। इस आईडी में सभी सरकारी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिससे प्रत्येक परिवार को समग्र लाभ मिल सके। इस पहल के माध्यम से 15 से 25 लाख निर्धन परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का लक्ष्य है।

योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को देश का पहला जीरो पावर्टी राज्य बनाना है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को घर, भोजन, वस्त्र और चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हों।बैठक में एडीओ पंचायत सृष्टि गुप्ता, एडीओ कृषि अनुज सिंह, जेई एमआई बृजमोहन, ग्राम सचिव आद्या प्रसाद, विनोद भारतीय, राजेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page