Connect with us

गाजीपुर

दंगल के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading...
Loading...

युवक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ प्रहार

गाजीपुर। जनपद के खानपुर क्षेत्र के मौधा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरवार पर गाँव निवासी एक युवक ने दंगल के दौरान जानलेवा हमला किया। आरोपी युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर अनिल खरवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के अनुसार, हर साल की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल खरवार द्वारा दौड़ और दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान सरसई गाँव निवासी विकास चौहान (23), पुत्र ओमकार चौहान, पैर छूने के बहाने अनिल खरवार के पास पहुँचा और अचानक उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इससे अनिल खरवार के गले और कान सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद घायल अनिल खरवार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर लाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चूँकि उनकी स्थिति गंभीर थी, उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Advertisement

यह भी जानकारी मिली है कि अनिल खरवार पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, और उनका राजनीतिक कार्यक्षेत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव मौके पर पहुँचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page