Connect with us

मिर्ज़ापुर

संविधान गौरव अभियान को जन-जन तक पहुँचने का महिला मोर्चा ने लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्ज़ापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रभारी और जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले, शाहबानो प्रकरण में संविधान संशोधन कर समानता के अधिकार को खत्म करने वाले, और धारा 370 के माध्यम से एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था लागू करने वाले संविधान विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने संविधान की मूल भावना के विपरीत धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत जोड़कर संविधान का दुरुपयोग किया और वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार देकर न्याय व्यवस्था से भी ऊपर स्थान दिया।

हरिशंकर सिंह पटेल ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को संविधान विरोधी बताते हुए भाजपा को संविधान का समर्थक और संरक्षक करार दिया। उन्होंने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान के प्रति भाजपा की निष्ठा और विपक्ष की संविधान विरोधी नीतियों की सच्चाई को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से इस अभियान में जुट जाएं।

Loading...

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम शीला सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बीना पटेल, जिला मंत्री संध्या पटेल, जिला मंत्री प्रेमलता दुबे, जिला मीडिया प्रभारी भावना बरनवाल, कार्यसमिति सदस्य अनीता पटेल सहित कई पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा भावना बरनवाल ने दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page