Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।

निरीक्षण के दौरान पीआरवी 112 और थानों के वाहनों की जांच की गई। उपकरणों के रखरखाव पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल को सुरक्षित करने के अभ्यास कराए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपातकालीन स्थितियों और अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों के रखरखाव और उनकी कार्यक्षमता का अभ्यास कराया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उपकरणों के सही रखरखाव और उनकी उपयोगिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

इस परेड में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page