Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल के घाटों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को विन्ध्याचल स्थित मां विन्ध्यवासिनी धाम का दौरा करते हुए पर्यटन विभाग द्वारा चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दीवान घाट से मोती झील तक बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे पाथवे और लगभग 550 मीटर के घाट निर्माण कार्य का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय अभियंता सीएण्डडीएस द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि मोती झील से पक्का घाट तक 700 मीटर लंबे पाथवे और अखाड़ा घाट से पक्का घाट तक 300 मीटर लंबे घाट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने पक्का घाट, अखाड़ा घाट, बालू घाट और दीवान घाट का भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता जांची। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा, “इन निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थल की सुंदरता भी बढ़ेगी।”

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह और सीएण्डडीएस के अभियंता तनवीर आला भी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page