Connect with us

वाराणसी

कोलकाता में पान विक्रेता के बच्चों की जीत, राजातालाब में स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। राजातालाब के ग्राम कचनार के पान विक्रेता मनोज पटेल के बच्चों ने कोलकाता के खोदी राम इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते।

आकाश पटेल और महिमा पटेल के अलावा भीमचंडी के रिमझिम, निशा, अभय चक्रवर्ती और ऋषभ पटेल ने भी इस प्रतियोगिता में मेडल हासिल किया। इन बच्चों की सफलता में कोच सिंसई रामाश्रय प्रजापति और सिंसई विपिन आर्य का भी अहम योगदान रहा।

Loading...

गुरुवार को राजातालाब में इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया जहां गांववासियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर महेंद्र राठौर, योगीराज सिंह पटेल, मनोज पटेल, लालजी पटेल, रमाशंकर सिंह, सुनील, रामराज यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page