Connect with us

मिर्ज़ापुर

डिस्ट्रिक्ट बार असोसिएशन की नई कमेटी का अभिनंदन समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार असोसिएशन की नव निर्वाचित कमेटी का अभिनंदन समारोह बुधवार को कचहरी परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को समाज का सच्चा प्रहरी बताते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज सदैव से अधर्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में सत्य की जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ताओं को पूरे समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

‘सभी को न्याय का अधिकार’
मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि न्याय पाने का अधिकार हर व्यक्ति को है, चाहे वह गरीब हो या अमीर। अधिवक्ताओं का यह पुनीत कर्तव्य है कि वे न्याय के इस संघर्ष में सत्य और धर्म का साथ दें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।

‘संघर्ष का सिलसिला जारी रहेगा’
डिस्ट्रिक्ट बार असोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने कहा कि अधिवक्ता समाज ने हमेशा से न्याय के लिए संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर न्याय की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में अधिवक्ताओं ने न्याय और सत्य की जीत के लिए संकल्प लिया और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे और सचिव संजय चौधरी का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमला शंकर दुबे, पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, कृष्णमोहन तिवारी, राष्ट्रवादी मंच के नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रुद्र प्रकाश गोस्वामी ने किया। अन्य प्रमुख उपस्थितियों में एडवोकेट पारस मिश्रा, जीतलाल यादव, मधुकर मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, संतोष सोनकर, राजेश सिन्हा, अवधेश त्रिवेदी, अंकित सिंह, जितेंद्र तिवारी शामिल थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page