Connect with us

वाराणसी

विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने नहरों में पानी छोड़ने का दिया निर्देश, किसानों को राहत

Published

on

Loading...
Loading...

कृषि कार्यों को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अहम कदम उठाया है। उन्होंने बाबतपुर राजवाहा, पिंडरा राजवाहा, अनई राजवाहा, अकोढ़ा माइनर और कनियर माइनर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की संभावना है जो लंबे समय से पानी की कमी का सामना कर रहे थे।

Loading...

सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने से फसल उत्पादन में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

क्षेत्र के विकास और किसानों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं किसानों ने विधायक डॉ.अवधेश सिंह के इस कदम की सराहना की है और इसे कृषि कार्यों को बेहतर बनाने के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page