वाराणसी
महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए ‘जय अंजली फाउंडेशन’ की पहल
Loading...
Loading...
वाराणसी। राजातालाब के मिल्कीचक में बुधवार को जय अंजली फाउंडेशन द्वारा संचालित फ्री पाठशाला के छात्रों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने लैपटॉप, आईपैड, साइकिल और सिलाई मशीन का नि:शुल्क वितरण किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष राम निवास यादव ने कार्यक्रम की सराहना की।

ललित यादव ने कहा कि जय अंजली फाउंडेशन गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और विकास के लिए काम कर रही है और यह क़दम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए है।
अंजली ग्रुप की चीफ डायरेक्टर सुनीता यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मदद करना है। अंजली ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संतोष यादव ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन समाज में असमर्थ और गरीब लोगों की मदद कर रहा है और समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए निरंतर काम करेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजभर और बोर्ड मेंबर सोनी विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में चंदा विश्वकर्मा, वर्षा सहित अन्य बच्चे भी उपस्थित थे।
Continue Reading
