Connect with us

मिर्ज़ापुर

फरियादियों के बीच पहुंचीं जिलाधिकारी, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर संतोषजनक और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित मामलों में स्थलीय निरीक्षण भी करें और फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

जिलाधिकारी द्वारा इस पहल से फरियादियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के हर मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page