Connect with us

वाराणसी

चाइनीज मांझे बिक्री के खिलाफ अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। वाराणसी के कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने ग्रीन पीस नेचर फाउंडेशन काशी द्वारा चाइनीज मांझे के कारण हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें इंसान, पशु, और पक्षी तक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और कई जानें जा चुकी हैं। फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, और अन्य अधिवक्ता जैसे नीरज कुमार शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पटेल, चंद्रप्रकाश, अमित कुमार शुक्ला, शिवम सोनकर, आशीष जायसवाल ने मिलकर चाइनीज मांझे का विरोध किया और इसके बहिष्कार की अपील की। इस प्रदर्शन में चाइनीज मांझे से हुई दुर्घटनाओं को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर और विरोधी नारे लगाए गए।

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़े होकर विरोध जताया और बैनर के साथ नारेबाजी की जिन पर लिखा था, “चाइनीज खूनी मांझे का बहिष्कार करो।”

Loading...

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए और जो भी व्यक्ति इसे बेचते हुए पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे पहले समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। चाइनीज मांझे के कारण हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ शहर में विरोध बढ़ता जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page