वाराणसी
आशा फाउंडेशन ने चाइनीज मांझा और नशा मुक्ति पर चलाया जन जागरूकता अभियान
कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी किया जागरूक
रामनगर (वाराणसी)। मां आशा तारा फाउंडेशन, वाराणसी की ओर से मंगलवार को रामनगर स्थित प्रभु नारायण इंटर कॉलेज के पास जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चाइनीज मांझा, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, नारी शक्ति, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और चाइनीज मांझा के जानलेवा खतरे से बचने की अपील की।
इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, संस्था के संस्थापक डी.के. ओझा, रेखा सिंह, इंद्रमणि त्रिपाठी, कहकशा नाज़, हिमांशु पांडे, सुमन साहनी, मुन्नी देवी, विनीत राय, बाबा भाई, रागिनी पांडे, राखी सिंह, रमेश, अजीत, राजेंद्र यादव, अंकित राय, धर्मराज, राहुल सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपक यादव, सतीश श्रीवास्तव सहित पी.एन. कॉलेज के कई छात्रों और सड़क पर आने-जाने वाले यात्रियों ने भाग लिया।
संस्था के संस्थापक डी.के. ओझा ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह अभियान हर महीने दो बार आयोजित किया जाता है। उनका उद्देश्य है कि समाज में जागरूकता फैलाकर इन गंभीर समस्याओं का समाधान किया जा सके।
