Connect with us

वाराणसी

‘महिला जायसवाल सभा काशी’ ने मनाया नववर्ष उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिला जायसवाल सभा काशी द्वारा रविवार को कैंट स्थित होटल स्वायर इन में नववर्ष का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनमोहक नृत्य और गायन प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा की अध्यक्ष रीता जायसवाल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें हर पर्व और आयोजन में सनातन धर्म की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और इसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निधि जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश नीरजा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सत्या जायसवाल, सरिता जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, संगीता, सुनीता, माया, विजेता, संध्या, मंजू और आशा सहित कई महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

यह कार्यक्रम आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page