Connect with us

मिर्ज़ापुर

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जताया शोक, प्रदीप निषाद के पिता को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

विंध्याचल (मिर्जापुर)। शिवपुर स्थित रामगया घाट निवासी और सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप निषाद के पिता स्व. मोतीलाल निषाद का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और निषाद समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने स्व. मोतीलाल निषाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उनका हालचाल जाना।

स्वतंत्र देव सिंह पहले भी कई बार विभिन्न अवसरों पर प्रदीप निषाद के घर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंच चुके हैं। इस मौके पर आशीष साहनी छोटा नेता, सत्यमी निषाद, जोगिंदर निषाद, श्यामबाबू निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व सभासद गणेश निषाद, राजेश निषाद, राजेश बिंद, साजन निषाद, नीरज निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page