वाराणसी
आदित्य विजन के मेगा ड्रॉ में यूपी के विजेताओं ने जीती कार, घर, मोटरसाइकल
खरीदें और जीतें 2025″ में आदित्य विजन दे रहा है 18 करोड़ के इनाम
वाराणसी (जयदेश)। आदित्य विजन के मेगा ड्रॉ में उत्तर प्रदेश के विजेताओं ने शानदार पुरस्कार जीते। “बाई एंड विन 2024” योजना के तहत उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के सैकड़ों विजेताओं को करोड़ों रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए। वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के विजेताओं को घर, कार और मोटरसाइकिल जैसे आकर्षक इनाम मिले। मऊ के नितेश पुष्पम ने घर का सपना पूरा किया, जबकि बरेली की सुनीता मौर्या, बलिया के सागर कुमार वर्मा और प्रयागराज के अमित कुमार को कार का पुरस्कार मिला। इसके अलावा मोटरसाइकिल के विजेताओं में देवरिया के सागर आवी, मऊ के अरविंद सिंह और कुशीनगर के बलिराम कुमार वर्मा शामिल थे।
आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि वे इस मेगा ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य विजन पिछले 14 वर्षों से ग्राहकों के बीच करोड़ों के पुरस्कार बांट रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
इस साल के मेगा ड्रॉ में झारखंड के रांची और बिहार के पटना में भी एक-एक फ्लैट, 155 कारों और 1101 मोटरसाइकिलों का वितरण किया गया।आदित्य विजन ने इस वर्ष “खरीदें और जीतें 2025” योजना के तहत 18 करोड़ रुपये के पुरस्कार घोषित किए हैं जो 1 जनवरी 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस योजना में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक-एक घर, 175 कारें और 1251 मोटरसाइकिलें पुरस्कार के रूप में शामिल हैं। इस योजना में भाग लेने के लिए ग्राहक को 10,000 रुपये की खरीदारी पर एक कूपन मिलेगा।
आदित्य विजन के 160 से अधिक शोरूम बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ग्राहकों को एलजी, सैमसंग, सोनी, एप्पल, व्हर्लपूल, हिताची और अन्य प्रमुख ब्रांड्स के होम अप्लायंसेज, लैपटॉप और स्मार्टफोन आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराते हैं।
अपनी उच्च गुणवत्ता, सस्ती कीमत, बेहतरीन सेवा और “सही समान, सही दाम” के वादे के साथ आदित्य विजन ग्राहकों के बीच पसंदीदा बन चुका है। इसके अलावा “अदा करें छोटी किस्तों में ब्याज जाएं बिल्कुल भूल” के सिद्धांत पर काम करते हुए यह ब्रांड अपने ग्राहकों को उसी दिन मुफ्त होम डिलीवरी और इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। आदित्य विजन का ग्राहक सेवा केंद्र सातों दिन ग्राहकों की सहायता के लिए उपलब्ध रहता है।
