वाराणसी
उपज वाराणसी ने नववर्ष मिलन में पदाधिकारियों को किया सम्मानित
वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज), वाराणसी इकाई द्वारा रविवार को शिवपुर स्थित उपज कार्यालय में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वाराणसी जिला अध्यक्ष विनोद बागी को एनयूजेआई, नई दिल्ली की कार्यकारिणी का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के आयोजक जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह और महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह और जिला मंत्री/प्रदेश महिला विंग सहसंयोजिका प्रज्ञा मिश्रा को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद बागी को भी संस्था की ओर से माल्यार्पण, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने संस्था को और मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को तेज करने पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विनोद बागी, अजीत नारायण सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार उपाध्याय, डॉ. रूद्रा नंद तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडे, संतोष कुमार और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
